Quantcast
Channel: Smart Halchal
Viewing all articles
Browse latest Browse all 1617

पुष्कर अरण्य तीर्थ के 24 कोसीय व 84 कोसीय प्रदक्षिणा 31 जुलाई को

$
0
0

*5 दिवसीय द्वादश पुष्कर अरण्य प्रदक्षिणा होगी
* 4 अगस्त को ब्रह्म घाट पर पुष्कर सरोवर पूजन एवं महाआरती के साथ समापन
* यात्रा में घर-घर गायत्री यज्ञ स्थापना व गंगाजल स्थापना ⁠
* हर गांव में ट्री गार्ड सहित दो पौधारोपण ⁠

(हरिप्रसाद शर्मा)

पुष्कर/अजमेर/स्मार्ट हलचल/श्री वेदमाता गायत्री ट्रस्ट शाखा पुष्कर की ओर से प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली 5 दिवसीय द्वादश पुष्कर अरण्य प्रदक्षिणा यात्रा का शुभारम्भ 31 जुलाई को गायत्री शक्ति पीठ पर होगा। यात्रा का समापन 4 अगस्त को ब्रह्म घाट पर सरोवर पूजन एवं महाआरती के साथ होगा।
इस संबंध में आयोजित प्रेस वार्ता में कार्यक्रम की जानकारी देते हुए गायत्री परिवार के तीर्थ जागरण अभियान के समन्वयक घनश्याम पालीवाल ने बताया कि प्रति वर्ष की भांति पुष्कर अरण्य तीर्थ के 24 कोसीय व 84 कोसीय प्रदक्षिणा इस वर्ष 31 जुलाई से शुरू होगी। इसकी पूर्व संध्या पर 30 जुलाई की शाम 5 बजे वराह घाट पर सरोवर पूजन कर यात्रा का संकल्प श्रद्धालुओं द्वारा लेकर वराह मंदिर सहित प्राचीन तीर्थो के दर्शन तथा सरोवर की परिक्रमा की जायेगी। बताया कि पदयात्रा में गायत्री परिवार के साधक सहित श्रद्धालु भाग लेंगे। तथा रथयात्रा में श्रद्धालु टोली के रूप में वाहनों में पुष्कर क्षेत्र के सभी गांवों में जाएंगे तथा इनके द्वारा यात्रा में घर-घर गायत्री यज्ञ स्थापना के गंगाजल स्थापना की जाएगी। इसके अलावा प्रमुख तीर्थो में यज्ञ व क्षेत्र के स्वंभू 12 प्रमुख शिवालयों में रूद्राभिषेक एवं रूद्रयज्ञ तथा 12 प्रमुख विष्णु मंदिरों पर आदित्य एवं विष्णु महायज्ञ भी किया जाएगा। बताया कि पुष्कर अरण्य के हर गांव में ट्री गार्ड सहित दो वृक्ष लगाकर पौधारोपण किया जाएगा। रथयात्रा के साथ चलने वाले शक्ति कलश में प्रमुख तीर्थ स्थलों मंदिरों से पवित्र जल संचित कर यात्रा के रास्ते में आने वाले तीर्थ स्थलों के पावन जल को भी शक्ति कलश में संचित किया जायेगा तथा यात्रा के समापन पर 4 अगस्त को ब्रह्म घाट पर उक्त जल से पंचामृत के साथ पुष्कर सरोवर का अभिषेक किया जाएगा। रथ यात्रा का विश्राम नांद, थांवला, मझेवला, बूढ़ा पुष्कर में होगा। यात्रा के दौरान प्रतिदिन सुबह सामूहिक यज्ञ एवं शाम को दीप यज्ञ किए जाएंगे। प्रेसवार्ता में गायत्री शक्ति महाविद्यालय के प्राचार्य डा० सुरेश वैष्णव, महेंद्र सिंह कडै़ल, सीताराम पारीक, रतनलाल उपाध्याय सहित गायत्री परिवार के सदस्य मौजूद थे। बताया कि द्वादश पुष्कर अरण्य तीर्थ प्रदक्षिणा का शुभारंभ 31 जुलाई को सुबह 8 बजे होगा जिसमें अतिथि के रूप में राजस्थान धरोहर एवं प्राधिकरण के अध्यक्ष औंकार सिंह लखावत, देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश भड़ाना एवं पुष्कर पालिकाध्यक्ष कमल पाठक एवं संतों व शांतिकुंज हरिद्वार के वरिष्ठ प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। वही 4 अगस्त को यात्रा के समापन पर ब्रह्म घाट पर सरोवर का पूजन, अमृताभिषेक एवं महाआरती की जायेगी जिसमें अतिथि के रूप में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत व सेवा भारती प्रकल्प प्रभारी शिव लहरी एवं अधिकारियों को आमंत्रित किया गया है।


Viewing all articles
Browse latest Browse all 1617

Trending Articles