Quantcast
Channel: Smart Halchal
Viewing all articles
Browse latest Browse all 1617

“एक पेड़ मां के नाम”अभियान के तहत हुआ पौधा रोपण🌳

$
0
0

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत हुआ पौधा रोपण

– लोगों को पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

लाखेरी – स्मार्ट हलचल/शनिवार को “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधा रोपण का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री के आव्हान पर तथा भीषण गर्मी में लोगो को पेड़ के महत्व को समझाते हुए पौधा रोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम शहर की पूर्व महिला मोर्चा उपाध्यक्ष कुंती सुमन के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा महिला कार्यकर्ताओ ने गैपा के बालाजी मंदिर परिसर में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर शीशम, नीम, अशोका सहित अन्य छायादार पौधे लगाकर ट्री गार्ड लगा कर इनके सार संभाल की जिम्मेदारी ली। इस दौरान पूर्व उपाध्यक्ष कुंती सुमन ने महिलाओ महिलाओं को सवालंबी तथा आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी। इस मौके पर विनीता सैनी, माया बाई, सुमित्रा राठौर, चंदा सैनी, संतोष राठौर, निर्मला बाई, संतोष सैनी, बिना राठौर, कमला सैनी, निर्मला बागरी सहित अनेक महिला मौजूद रही।


Viewing all articles
Browse latest Browse all 1617

Trending Articles