Quantcast
Channel: Smart Halchal
Viewing all articles
Browse latest Browse all 1617

बरसाती मौसम मे मंडावर नगरपालिका का हाल हुआ बदहाल, जगह- जगह लगे कचरे के ढेर, आमजन भारी परेशान

$
0
0

बरसाती मौसम मे मंडावर नगरपालिका का हाल हुआ बदहाल, जगह- जगह लगे कचरे के ढेर, आमजन भारी परेशान।

नीरज मीणा

मंडावर।स्मार्ट हलचल/नगरपालिका प्रशासन एक तरफ तो स्वच्छ मंडावर ग्रीन मंडावर का जोर- जोर से ढिंढोरा पीट रहा है। वहीं दूसरी तरफ पालिका की लापरवाही के चलते क्षेत्र की सफाई व्यवस्था पूर्णतः ठप पड़ी हुई है। शहर मे जगह- जगह कचरों के ढेर लगे हुए हैं। जिससे आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शहरवासियों ने बताया कि मंडावर नगरपालिका मे पिछले कई महीनो से सफाई व्यवस्था पूर्णतः ठप पड़ी हुई है। जिसके चलते व्यपारियों सहित लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सफाई व्यवस्था ठप होने से शहर के कॉलोनी, नुककड़ो सहित कई जगहों पर कचरों का ढेर लगा हुआ है, जो कि बारिश के मौसम के चलते सड़कों पर पड़ा- पड़ा सड़ रहा है। जिससे क्षेत्र का वातावरण दूषित होने से लगो का रहना दुश्वार हो रहा है। उन्होंने बताया कि बारिश के चलते शहर के गांधी चौक, हॉस्पिटल रोड़, सुनार कॉलोनी, गढ़ रोड़, सतानंद कॉलोनी, श्मशान घाट रोड़, सब्जी मंडी, बस स्टेण्ड सहित अनेक कॉलोनीयों मे लगे कचरों के ढेर शहरवासियों के लिए मुसीबत बनते जा रहे हैं। बरसात के दौरान शहर मे लगे कचरों के ढेर से कीचड़ हो जाता है। वहीं यह कचरा पानी के साथ बहकर नालों मे जमा दो जाता है। जिसके कारण नाले अवरुद्ध होने पर सड़कों पर जलभराव की स्थिति बनी है। उन्होंने बताया कि मामले में कई बार नगर पालिका के अधिकारियों से समस्या के समाधान की मांग कर चुके हैं, पालिका प्रशासन मूक दर्शक बनकर बैठा हुआ है। वहीं मानसून के चलते सड़कों पर लगे गंदगी के ढेरों से बीमारियों के फैलने का अंदेशा बना हुआ है।
इधर व्यापारियों का कहना है कि नगर पालिका की लापरवाही से मानसून के दिनों मे कारोबार तो ठप होता ही है, साथ में घरों और दुकानों पर गंदा कीचड़ का पानी घुसने से सामान भी खराब होता है।


Viewing all articles
Browse latest Browse all 1617

Trending Articles