
सुनील पटेल बने श्री राष्ट्रीय सरदार पटेल सेना के प्रदेशाध्यक्ष
रितिक मेहता
डूंगरपुर, स्मार्ट हलचल। श्री राष्ट्रीय सरदार पटेल सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद पाटीदार मसोटीया ने संगठन की कार्यकारिणी का विस्तार किया। जिसमें सुनील पटेल नेजपुर को राजस्थान का प्रदेश अध्यक्ष व राम सिंह डांगी प्रतापगढ़ को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। सुनील पटेल ने बताया की संगठन के सभी कार्यकर्ताओं के साथ में मिलकर समाज को एकता के सूत्र में पिरोने का कार्य करेंगे। पटेल ने कहा की जल्द प्रदेश कार्यकारिणी व राजस्थान के सभी जिलों में जिला अध्यक्ष नियुक्त किए जाएंगे।