Quantcast
Channel: Smart Halchal
Viewing all articles
Browse latest Browse all 1617

शहिद राजेंद्र सिंह नगर का आदित्य सिंह राव करेगा अर्जेंटीना का प्रतिनिधित्व

$
0
0

ओम जैन

स्मार्ट हलचल/भदेसर उपखंड क्षेत्र के शहीद राजेंद्र सिंह नगर का बालक आदित्य सिंह राव 2 सितंबर से 4 सितंबर तक नई दिल्ली में आयोजित होने वाले क्लाइमेट एवं फाइनेंस कॉप जी 29 डिबेट प्रतियोगिता में अर्जेंटीना देश का प्रतिनिधित्व करेगा।
आदित्य सिंह राव के पिता हरि सिंह राव ने बताया कि आदित्य वर्तमान में कक्षा 9 में रॉयल इंटरनेशनल स्कूल खारघर मुंबई में अध्ययन कर रहा है तथा मुंबई में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के बीच अगस्त माह में मॉडल यूनाइटेड ऑर्गनाइजेशन द्वारा क्लाइमेट और फाइनेंस पर एक प्रतियोगिता आयोजित की थी इस प्रतियोगिता में आदित्य सिंह राव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा नई दिल्ली में आयोजित होने वाले इस आयोजन में पात्रता हासिल की।
अब आदित्य सिंह राव आगामी 2 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित हो रही क्लाइमेट एवं फाइनेंस प्रतियोगिता में अर्जेंटीना देश का प्रतिनिधित्व करेगा।
इस प्रतियोगिता में पूरे भारत देश के विभिन्न अंचलों के लगभग 40 विद्यार्थी भाग लेंगे और यह छात्र अलग-अलग देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
आदित्य सिंह राव की इस उपलब्धि पर परिवारजनों सहित ग्राम वासियों ने खुशी व्यक्त की तथा आदित्य सिंह राव को बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।


Viewing all articles
Browse latest Browse all 1617

Trending Articles