Quantcast
Channel: Smart Halchal
Viewing all articles
Browse latest Browse all 1617

पीएम मोदी की एकीकृत पेंशन योजना से लाखों केंद्रीय कर्मचारियों को राहत,

$
0
0



भारतीय रेल के पूर्वोत्तर रेलवे में खुशी की लहर!

स्मार्ट हलचल शीतल निर्भीक
गोरखपुर।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा स्वीकृत की गई एकीकृत पेंशन योजना (यू.पी.एस.) से देश के लगभग 23 लाख केंद्रीय कर्मचारियों को लाभ मिलेगा, जिसमें पूर्वोत्तर रेलवे के कई कर्मचारी भी शामिल हैं। इस योजना के अंतर्गत कर्मचारियों की गरिमा और आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित की गई है, जिसके चलते कर्मचारी संघों में उत्साह का माहौल है। सभी ने इस योजना का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया है।

इस योजना की स्वीकृति पर नॉर्थ ईस्ट रेलवे मजदूर यूनियन (नरमू) के महामंत्री के.एल. गुप्त ने इसे कर्मचारियों के संघर्षों की जीत बताया और सभी को बधाई दी। वहीं, पूर्वोत्तर रेलवे प्रथम श्रेणी अधिकारी संघ के महासचिव पंकज कुमार सिंह ने कहा कि वर्ष 2004 के बाद सरकारी सेवा में आए कर्मचारियों और अधिकारियों में इस योजना से खुशी की लहर है। उन्होंने बताया कि पेंशन की यह नई व्यवस्था कर्मचारियों और अधिकारियों के भविष्य को सुरक्षित बनाएगी।

यू.पी.एस. की मुख्य विशेषताओं में सेवानिवृत्ति से पहले के अंतिम 12 महीनों के औसत वेतन का 50% सुनिश्चित पेंशन, पारिवारिक पेंशन का 60% और 10,000 रुपये की न्यूनतम पेंशन शामिल है। साथ ही, महंगाई राहत भी सुनिश्चित की गई है, जो औद्योगिक श्रमिकों के लिए अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक ए.आई.सी.पी.ई.आई.
डब्ल्यू. के आधार पर दी जाएगी।इस आशय की जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने मीडिया को दी।


Viewing all articles
Browse latest Browse all 1617

Trending Articles