Quantcast
Channel: Smart Halchal
Viewing all articles
Browse latest Browse all 1617

भाजपा के सदस्यता अभियान की कार्यशाला आयोजित हुई

$
0
0


सुवाणा : स्मार्ट हलचल।भाजपा के सदस्यता अभियान की कार्यशाला भाजपा कार्यालय पर आयोजित हुई।।
कार्यशाला बैठक में भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया गया।
कार्यशाला में मुख्य अतिथि व वक्ता भाजपा जिला मंत्री एडवोकेट जमना लाल सेन ने उद्बोधन में कहा कि प्रत्येक बूथ पर दो सौ सदस्य भाजपा के बनाने है। प्रत्येक बूथ पर कार्यकताओं की टोली बनाकर घर घर संपर्क कर सदस्य बनाकर भाजपा को मजबूत करना है। सभी समाजों के प्रत्येक वर्ग के लोगो को सदस्य बनाना है तथा राष्ट्र, प्रदेश, प्रत्येक गांव से लेकर बूथ स्तर तक विचार को आगे बढ़ाते हुए पार्टी का विस्तार करना ही मुख्य ध्येय है।
पूर्व मण्डल अध्यक्ष लादू लाल जाट ने संबोधित कर कहा कि सभी शक्ति केंद्रों पर कार्यशाला आयोजित कर सदस्यता अभियान को सफल बनाना है।
कार्यशाला में सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का धन्यवाद आभार मण्डल अध्यक्ष भंवर लाल जाट ने दिया।
इस दौरान मंडल महामंत्री महावीर प्रसाद गुर्जर, पंचायत समिति सदस्य नेहपाल सिंह राणावत,मंडल मंत्री राम सिंह राठौड़, पप्पू लाल सुथार, पूर्व मण्डल महामंत्री ओमप्रकाश शर्मा, रतन गाडरी, पप्पू जाट, मथुरा लाल जाट, राम लाल गाडरी, नारायण गाडरी, सत्यनारायण गाडरी, कैलाश गाडरी, लादू लाल गाडरी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Viewing all articles
Browse latest Browse all 1617

Trending Articles