Quantcast
Viewing all articles
Browse latest Browse all 1617

कलकत्ता में महिला रेज़िडेंट चिकित्सक के साथ दुष्कर्म और हत्या की मामले मे जहाजपुर के डॉक्टर ने काली पट्टी बांध विरोध जताया

Image may be NSFW.
Clik here to view.

(आज़ाद नेब)

जहाजपुर/स्मार्ट हलचलआज चिकित्सालय परिसर में अखिल राजस्थान सेवारत चिकित्सक संघ शाहपुरा द्वारा महिला रेजिडेंट डॉक्टर की निर्मम हत्या के विरोध में जिले के समस्त डॉक्टर्स एवं चिकित्सा विभाग के समस्त कार्मिकों द्वारा काली पट्टी,काले कपड़े पहनकर विरोध प्रदर्शन किया गया।

चिकित्सक संघ शाहपुरा जिलाध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार मीणा ने बताया कि महिला रेजिडेंट डॉक्टर की निर्मम हत्या के दरिंदो को फांसी की सजा दी जाएं और सरकार द्वारा चिकित्सा सुरक्षा कानून तुरंत प्रभाव से बना कर लागू किया जाये अन्यथा चिकित्सक संघ के साथ- साथ जिले राज्य और हिन्दुस्थान के समस्त चिकित्सक संगठन मजबूर होकर कार्य बहिष्कार / हड़ताल को मजबूर होंगे जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की रहेगी‌।

इस दौरान डॉ अशोक जाट, डॉ नईम अख्तर, डॉ दिलीप मीणा, नर्सिंग ऑफिसर सुरेंद्र शर्मा, महेंद्र मीणा, रफीक मोहम्मद शकुंतला कोली सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद।


Viewing all articles
Browse latest Browse all 1617

Trending Articles