Quantcast
Channel: Smart Halchal
Viewing all articles
Browse latest Browse all 1617

रेलवे कर्मचारियों की मेहनत से हो रही हैं नई ऊँचाइयाँ प्राप्त-मंडल रेल प्रबंधक

$
0
0

अधिकारी समेत 28 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को मिला ग्यारह करोड़ से अधिक का भुगतान

 शीतल निर्भीक
वाराणसी। स्मार्ट हलचल/मंडल रेल प्रबंधक विनीत कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बुधवार को सेवानिवृत्त होने वाले एक अधिकारी और 28 कर्मचारियों को कुल ग्यारह करोड़ इकत्तीस लाख छाछठ हजार सात सौ बीस रुपये (रु 11,31,66,720) का भुगतान किया गया। यह समारोह मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय वाराणसी के प्रेमचंद सभागार कक्ष में आयोजित हुआ।

समारोह में वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी समीर पॉल, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक राजेश कुमार, सहायक कार्मिक अधिकारी रमेश उपाध्याय, सहायक मंडल कार्मिक अधिकारी अनिरुद्ध प्रसाद समेत लेखा एवं कार्मिक विभाग के निरीक्षक व कर्मचारी उपस्थित थे।

अपने अध्यक्षीय संबोधन में मंडल रेल प्रबंधक विनीत कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि भारतीय रेलवे की सफलता में कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को नियमित व्यायाम, योगाभ्यास करने और अपने समय को सामाजिक एवं नैतिक दायित्वों की पूर्ति में लगाने की सलाह दी। श्रीवास्तव ने बताया कि वाराणसी मंडल में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनके सभी प्रकार के देयों का भुगतान सेवानिवृत्ति के दिन ही कर दिया जाता है, जो लेखा एवं कार्मिक विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सामंजस्य और कठिन परिश्रम का परिणाम है।

समारोह के दौरान वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी समीर पॉल ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को माला पहनाकर सम्मानित किया और आई कार्ड, सेवा प्रमाण पत्र एवं पीपीओ संबंधित दस्तावेजों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनकी प्राप्तियों को सोच-समझकर उपयोग करने की सलाह दी और किसी भी व्यक्ति या संस्था के बहकावे में न आने की चेतावनी दी।

सेवानिवृत्त होने वाले 28 कर्मचारियों में मुख्य कार्यालय अधीक्षक आसिफ अली, शिवलोचन सिंह यादव, कार्यालय अधीक्षक संतोष कुमार सिन्हा और रामाज्ञा सिंह शामिल थे। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सेवा मेडल प्रदान कर उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने इस आशय की जानकारी मीडिया को दी।


Viewing all articles
Browse latest Browse all 1617

Trending Articles