Quantcast
Channel: Smart Halchal
Viewing all articles
Browse latest Browse all 1617

कांग्रेस की मानसिकता महिला विरोधी –महिमा शर्मा

$
0
0

कांग्रेस की मानसिकता महिला विरोधी – महिमा शर्मा

“बेचारी” टिप्पणी पर महिला मोर्चा राजस्थान की प्रदेश आईटी संयोजक महिमा शर्मा ने कांग्रेस की महिला विरोधी मानसिकता पर उठाए सवाल?

बून्दी। स्मार्ट हलचल/राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी के खिलाफ कांग्रेस विधायक अमीन खां की टिप्पणी पर विवाद खड़ा हो गया है। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश आईटी संयोजक महिमा शर्मा ने अमीन खां द्वारा दीया कुमारी के विधानसभा सत्र के दौरान “बेचारी” शब्द का उपयोग करने पर उक्त वक्तव्य को महिला विरोधी मानसिकता बताते हुए निंदा की है । उन्होंने कहा कि महिला उपमुख्यमंत्री के लिए “बेचारी” शब्द का प्रयोग दुर्भाग्यपूर्ण है और कांग्रेस का वास्तविक चरित्र दर्शाता है। राजस्थान को मर्दों का प्रदेश मानने वाली कांग्रेस को एक महिला का उपमुख्यमंत्री होना स्वीकार नहीं हो रहा है। उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि कांग्रेस की मानसिकता उनके नेताओं के बयान से स्पष्ट दिखाई देती है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस जब सत्ता में थी, तब भी इन लोगों ने महिला विरोधी बयान दिए थे। एक समय, कांग्रेस के मंत्री शांति धारीवाल ने राजस्थान को “मर्दों का प्रदेश” कहा था और आज कांग्रेस के विधायक एक महिला वित्त मंत्री के लिए “बेचारी” शब्द का उपयोग कर रहे हैं, जिससे यह जाहिर होता है कि उन्हें एक महिला को इस उच्च पद पर देखना पसंद नहीं है। उन्होंने भाजपा की ओर इशारा करते हुए कहा कि भाजपा ने महिलाओं को उच्च पदों पर स्थापित किया है, चाहे वह केंद्र सरकार में हो या राज्य सरकार में, और यह कांग्रेस की छोटी और गिरी हुई मानसिकता को दिखाता है।


Viewing all articles
Browse latest Browse all 1617

Trending Articles