
कठूमर। स्मार्ट हलचल/श्री दान्तवाड धाम सेवा समिति द्वारा एक पेड़ एक व्यक्ति अभियान के तहत दूसरे दिन वृक्षारोपण कर 12 पेड लगाये। जिसमें 5 बड और 5 पीपल, 2 करन्ज के पेड़ लगाकर वर्ष 2024 के सघन वृक्षारोपण करने की शुरुआत की।
समिति के अध्यक्ष प्रकाश चंद मीणा ने बताया कि हिंदू धर्म में गुरु पूर्णिमा के उत्सव को न केवल महत्वपूर्ण माना जाता है, बल्कि पवित्र भी माना जाता है। सदियों पुरानी संस्कृतियों में गुरु को जीवन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा माना गया है और इसलिए समाज व इसकी निर्माण प्रक्रिया में गुरु एक अभिन्न अंग है। यह पर्व रविवार, 21 जुलाई को मनाया जाएगा। गुरू पूर्णिमा की तैयारियो मे पार्क की लोन कटिग,परिक्रमा मार्ग की सभी रोड लाईटो को ठीक किया गया।
इस मौके पर लोकेश शर्मा, प्रकाश घोसराना, अशोक सैनी, रोताश सैनी डोरोली, राहुल मीना,रोहिताश दांतिया, कमल नरुका, विजय नरुका, ओमप्रकाश मीना उपस्थित रहे/