Quantcast
Channel: Smart Halchal
Viewing all articles
Browse latest Browse all 1617

 पुरी रथ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा,400 से अधिक श्रद्धालु नीचे गिर गए

$
0
0

( Odisha)ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ Lord Jagannath की रथ यात्रा के दौरान भगदड़ जैसी स्थिति पैदा। इस दौरान पुरी रथ यात्रा में तलध्वज रथ को खींचने के दौरान बोलांगीर जिले( Bolangir district) के एक पुरुष श्रद्धालु की कथित तौर पर दम घुटने से मौत हो गई। पुरी जिला मुख्यालय अस्पताल में डॉक्टरों ने भक्त को मृत घोषित कर दिया। हिंदी स्कूल छाक के पास पुरी बड़ा डांडा में भगदड़ जैसी स्थिति हो गई। 8 से 10 श्रद्धालु घायल हैं, जिन्हें जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया है

मिली जानकारी के अनुसार, भगवान जगन्नाथ के नंदीघोष रथ को खींचने की प्रक्रिया जैसे ही शुरू हुई। अचानक भक्तों के बीच धक्का-मुक्की होने से भगदड़ की स्थिति बन गई, जिससे 400 से अधिक श्रद्धालु नीचे गिर गए। इस दौरान गिरे श्रद्धालु घायल हो गए।

50 भक्तों को प्राथमिक इलाज के बाद छोड़ा गया

सभी घायल श्रद्धालुओं को अस्पताल में भर्ती किया गया है। इसमें 50 से अधिक भक्तों को प्राथमिक इलाज के बाद छोड़ दिया गया है।

वहीं, अन्य घायल श्रद्धालुओं का इलाज पुरी मुख्य अस्पताल में चल रहा है। मृतक श्रद्धालु ओडिशा के बाहर का होने की खबर सामने आ रही है। हालांकि, मृतक भक्त का परिचय नहीं मिल पाया है।

राज्यपाल श्री कटारिया ने किया नेहरू गार्डन का निरीक्षण जीर्णोद्धार व सुदृढ़ीकरण कार्य देखा,


 

होटल फेडरेशन आफ राजस्थान कोटा सम्भाग सहित कई व्यापारिक संस्थाओ ने किया लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का भव्य स्वागत


 

280 साल पुरानी परंपरा; श्रद्धालुओं ने खींचा भगवान का रथ:जगन्नाथपुरी मंदिर की तर्ज पर सीताराम जी को कराया कस्बा वैर का भ्रमण


 

KEM hospital:मरीजों के रिपोर्ट पेपर से बनाई गई नाश्ते की प्लेट,मरीज के विवरण, निजी चिकित्सा प्रक्रियाओं के रिकॉर्ड और डाटा पर गंभीर सवाल

 


 


Viewing all articles
Browse latest Browse all 1617

Trending Articles