Quantcast
Channel: Smart Halchal
Viewing all articles
Browse latest Browse all 1617

विक्ट्री किस:कीर स्टार्मर ब्रिटेन के 58 वें प्रधान मंत्री,भारतीय मूल के श्री सुनक ने हार स्वीकार की

$
0
0
ब्रिटेन में लेबर पार्टी चौदह साल बाद सत्ता में वापसी की है. भारतीय मूल के पहले ब्रिटिश प्रधान मंत्री श्री सुनक ने सत्तारूढ़ कंजर्वेटिव पार्टी की हार स्वीकार करते लेबर नेता कीर स्टार्मर को बधाई दी. कीर स्टार्मर ब्रिटेन के 58 वें प्रधान मंत्री बन गए हैं. 650 सदस्यीय ब्रिटिश संसद में लेबर पार्टी ने 412 सीटें जीत ली हैं. वर्ष 2019 के आम चुनाव में लेबर पार्टी को 202 सीटें मिली थीं.
कीर स्टार्मर ने की विक्ट्री किस
हार के बाद सुनक ने पत्नी अक्षता के साथ 10 डाउनिंग स्ट्रीट छोड़ दिया। वहीं चुनाव में जीत पर कीर स्टार्मर की पत्नी ने उन्हें खुशी से चूम लिया।

ब्रिटेन में अबकी बार 400 पार हुआ

आम चुनावों में लेबर पार्टी ने वह कर दिखाया जिसकी किसी को भी उम्मीद नहीं थी। पार्टी ने 650 में से 412 सीटें अपने नाम दर्ज की हैं। लेबर पार्टी ने बहुमत से 86 सीटें अधिक जीती हैं। जबकि ऋषि सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी सिर्प 120 पर ही सिमट गई। यह कंजर्वेटिव पार्टी की पिछले 200 सालों में सबसे बड़ी हार है।

रीसेट करने का टाइम आ गया -स्टार्मर

जीत के बाद कीर स्टार्मर ने कहा किचाहे आपने हमें वोट किया हो या नहीं मेरी सरकार आप सब के लिए काम करेगी। नेताओं और लोगों के बीच की खाई से जनता उम्मीद खो गई थी। वे देश की धड़कन थकने लगी थी। अब ‘रीसेट’ का समय आ गया है। हालांकि, हालातों को बदलने में समय लगेगा।


Viewing all articles
Browse latest Browse all 1617

Trending Articles