Quantcast
Channel: Smart Halchal
Viewing all articles
Browse latest Browse all 1617

अमरवासी मे हनुमानजी की प्रतिमा कि खंडित, मौके पर पहुंचे पुलिस उपाधीक्षक

$
0
0

अमरवासी मे हनुमानजी की प्रतिमा कि खंडित, मौके पर पहुंचे पुलिस उपाधीक्षक

(आज़ाद नेब)

जहाजपुर /स्मार्ट हलचल/हनुमान नगर थाना क्षेत्र के अमरवासी गांव में शनिवार रात अज्ञात असामाजिक तत्वों ने भगवान हनुमान की प्रतिमा खंडित की है। घटना का पता रविवार सुबह लोगों के दर्शन करने के लिए पहुंचने पर लगा।

उक्त घटना से ग्रामीणों में नाराजगी है तथा लोगों की धार्मिक भावना को ठेस पहुंची है। ग्रामीण महेंद्र तिवाड़ी ने बताया कि हनुमानजी का यह मंदिर अमरवासी के मेन रोड पर सहकारी समिति के समीप है। जहां बीती रात अज्ञात लोगों ने हनुमानजी की प्रतिमा से छेड़छाड़ की। इन लोगों ने देव प्रतिमा की आंख निकाल दी तथा नाक खंडित कर दिया। सुबह लोग जब दर्शन के लिए पहुंचे तो उन्हें यह दिखाई दिया। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी हनुमान नगर थाने में दी। सूचना पर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे तथा ग्रामीणों से उक्त घटनाक्रम की समूची जानकारी ली। इसी तरह सूचना पर जहाजपुर पुलिस उपाधीक्षक अजीत सिंह मेघवंशी मौके पर पहुंचे। जिन्होंने घटना की जानकारी जुटाई। यहां ग्रामीण महेंद्र तिवाड़ी, खेमराज मीणा, टोनू जैन, मुरारी शर्मा, दिनेश सुवालाल ने घटनाक्रम की पुलिस को रिपोर्ट दी है।

वही घटना के दोषियों को जल्द पकड़ने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि यह घटना रात 11 बजे बाद की है। इससे पहले लोग वहां सामने बैठे थे। तब तक प्रतिमा सुरक्षित थी।


Viewing all articles
Browse latest Browse all 1617

Trending Articles