
वर्मा बने राजस्थान मीडिया संगठन के प्रदेश सचिव
दौसा।स्मार्ट हलचल/राजस्थान मीडिया एसोसिएशन ने गोवर्धन लाल वर्मा को राजस्थान मीडिया संगठन के प्रदेश सचिव के पद पर नियुक्त किया है। गोवर्धन लाल वर्मा पिछले तीन वर्षो से लगातार दौसा जिलाध्यक्ष पद पर रहे है। अब वर्मा को राजस्थान मीडिया संगठन द्वारा पदोन्नति किया गया है। गोवर्धन लाल वर्मा को प्रदेश अध्यक्ष की सहमति से प्रदेश सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। जिसकी जानकारी प्रदेश सचिव भूपेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से जारी की है। दौसा क्षेत्र में गोवर्धन लाल वर्मा अपनी महत्वपूर्ण पहचान रखते है वर्मा प्रिंट मीडिया में लगातार कई वर्षो से जनहित कल्याण के लिए कार्य कर रहे है।