![](http://i0.wp.com/smarthalchal.com/wp-content/uploads/2024/06/IMG-20240601-WA0065.jpg?resize=150%2C150&ssl=1)
शाहपुरा@(किशन वैष्णव)अयोध्या भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के बाद क्षेत्र के लोग अब धीरे धीरे अयोध्या भगवान राम के दर्शन करने जा रहे हैं। खामोर से शनिवार सुबह 35 लोग बस में सवार होकर अयोध्या धाम के दर्शन करने रवाना हुए।सियाराम वैष्णव ने बताया की भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के समय अत्यधिक भिड़ होने और गांवो में प्राण प्रतिष्ठा पर महोत्सव मनाने के कारण प्राण प्रतिष्ठा में भगवान श्री राम के दर्शन करने नही जा सके इसलिए अब भगवान श्री राम की जन्मस्थली पावन धरा अयोध्या दर्शन कर पुण्य प्राप्त करने जा रहे हैं। खामोर से 35 श्रद्धालु निजी बस से रवाना हुए वही भगवान श्री राम के दर्शन करने जा रहे भक्तो का उत्साहित ग्रामीणों ने तिलक लगाकर मुंह मीठा कराया और जय श्री राम के नारो के साथ रवाना किया।