Quantcast
Channel: Smart Halchal
Viewing all articles
Browse latest Browse all 1617

अखिल ब्राह्मण महासभा कोटा का ‘शपथ ग्रहण समारोह’

$
0
0
  1. लोकसभा अध्यक्ष ओम कृष्ण बिरला ने दिलाई पद व सेवा की शपथ
  2. भगवान परशुराम की संताने,उनके ज्ञान व शिक्षा से जग को रोशन करें — लोकसभा अध्यक्ष बिरला
  3. नई पीढ़ी में ज्ञान,शिक्षा,अध्यात्म और संस्कार की नीव डालें — लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला
  4. अखिल ब्राह्मण महासभा की जम्बो जेट कार्यकारिणी को लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने दिलाई शपथ

कोटा। स्मार्ट हलचल/अखिल ब्राह्मण महासभा कोटा की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का ‘शपथ ग्रहण व लोकसभा अध्यक्ष सम्मान समारोह रविवार को गायत्री मंदिर मार्ग,अखिल ब्राह्मण महासभा भवन में आयोजित किया जाएगा। अध्यक्ष लहरी शंकर गौतम ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक संदीप शर्मा,विशिष्ट अतिथि पूर्व कोटा न्यास अध्यक्ष रविन्द्र त्यागी,पूर्व महापौर सुमन श्रृंगी,पार्षद कपिल शर्मा रहे।
संभागीय अध्यक्ष रामस्वरूप शर्मा ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह में दीप प्रज्वलन व अतिथि स्वागत दोपहर 12.30 बजे किया जाएगा। इसके उपरान्त 01 बजे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने 31—31 सदस्य महिला व पुरुष कार्यकारिणी को सेवा व पद की शपथ ग्रहण करवाया। कार्यक्रम में सरंक्षक एम.एम.शर्मा,गोपाल शर्मा,अध्यक्ष लहरी शंकर गौतम,महामंत्री नंदकिशोर,संभागीय महिला अध्यक्ष कल्पना शर्मा अतिथियों के संग मंचासीन रहे। मंच संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय शर्मा ने किया। कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष पुन बनने पर ओम बिरला का समिति ने लोगो ने बिरला जिंदाबाद के स्वर लहरियों के बीच 11 किलों माला का हार पहनाकर सम्मान किया और स्मति चिंह भेंट किया।

संस्कारों की नीव,ज्ञान का प्रचार
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अपने उद्बोधन ने भगवान परशुराम के संदेश को जन—जन तक पहुंचाने के लिए आह्वान करते हुए कहा कि ब्राह्मण समुदाय भगवान परशुराम के वंशज है उनके विचार,शिक्षा,ज्ञान व मार्ग केवल ब्राह्मण नहीं सभी मंगलकारी, हितकारी है,समाज उन्हें जन—जन तक पहुंचाएं। बिरला ने इस अवसर पर युवा पीढ़ी में अध्यात्म,संस्कार व भक्ति की सीख देने की जिम्मेदारी बताते हुए
कहा कि अग्रज लोग समाज का दर्पण बनकर संस्कारों की नीव डालें। उन्होंने वंचित व पिछड़ों तक मदद की बात मंच से कही। बिरला ने कहा कि उन्हें विश्व की सबसे बड़े लोकतंत्र के अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है इस पद से वह अधिकतम लोगों की मदद व सहायता के लिए प्रयासरत रहेंगे।

देश में कोटा का नाम गौरवान्वित
विधायक संदीप शर्मा ने कहा कि राजस्थान से दो बार लोकसभा अध्यक्ष बनने पर आज कोटा शहर देश के मैप पर अपनी अलग पहचान बना चुका है। कोटा के लिए यह गौरव के क्षण है। संभागीय अध्यक्ष रामस्वरूप शर्मा ने अपने उद्बोधन में लोकसभा अध्यक्ष पुन: बनने पर सम्पूर्ण ब्राह्मण समाज की ओर से शुभकामनाएं प्रेषित की और समस्त कार्यकारिणी सहित 11 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया। विशिष्ट अतिथि सुमन श्रृंगी ने कहा कि इस संस्था को 40 वर्षो से कोटा शहर में सेवा करते हुए देख रही हूं। संरक्षक एम एम शर्मा ने अपने उद्बोधन में संस्था को आगे बढाने की बात कही।अंत में आभार वरिष्ठ उपा.संजय शर्मा ने प्रकट किया।

इन्होने ली शपथ
गोपाल शर्मा एवं एमएम शर्मा ने बताया कि अध्यक्ष पद पर लहरी शंकर गौतम,महामंत्री नंदकिशोर शर्मा, संभागीय महिला अध्यक्ष कल्पना शर्मा,महिला महामंत्री अम्बिका शर्मा,मंत्री माया शर्मा,वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय शर्मा,उपाध्यक्ष प्रमोद पालीवाल,कोषाध्यक्ष नेरश पालीवाल,रघुनन्दन शर्मा सहित समस्त महिला व पुरुष की 31 सदस्य कार्यकारिणी ने शपथ ग्रहण की।
इस अवसर पर डॉक्टर रघुनंदन शर्मा , राजीव पाण्डेय ,निमेष पुरोहित, राजेन्द्र मोहन गौतम , विजय भारद्वाज , सूरज लता शर्मा ,ज्योति पाण्डेय, सावित्री गौतम, आशा दाधीच , संजय भार्गव, रमेश दाधीच, योगेश दीक्षित,कन्हैया शर्मा,आर के शर्मा, अजय शर्मा, राघवेंद्र शर्मा, चंद्रशेखर शर्मा , देवेश शर्मा, सी पी दाधीच सहित कई लोग उपस्थित रहे।


Viewing all articles
Browse latest Browse all 1617

Trending Articles