Quantcast
Channel: Smart Halchal
Viewing all articles
Browse latest Browse all 1617

“एक पेड़ मां के नाम”अभियान के तहत हुए वृक्षारोपण

$
0
0

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत हुए वृक्षारोपण

देश की राजधानी में भाजपा की नारी शक्तियां पर्यावरण जागरूकता के क़दम बढ़ाया

 शीतल निर्भीक
नई दिल्ली: स्मार्ट हलचल/विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सेवा पखवाड़े के तहत “एक पेड़ मां के नाम” विशेष अभियान की शुरुआत की गई। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी जिला केशवपुरम महिला मोर्चा द्वारा रामेश्वर नगर, सूरज नगर स्थित नानी वाले पार्क में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम की संयोजिका भाजपा जिला केशवपुरम महिला मोर्चा की महामंत्री नीलम गुप्ता थीं। कार्यक्रम का आयोजन हरे भरे पर्यावरण के प्रति जन जागरूकता फैलाने और पर्यावरण संरक्षण के महत्व को रेखांकित करने के उद्देश्य से किया गया।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्षा चंचल जैन जी ने उपस्थित होकर वृक्षारोपण किया और सभी को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि इस पहल से हम न केवल पर्यावरण को बचाने का प्रयास कर रहे हैं बल्कि अपनी माताओं के प्रति सम्मान भी व्यक्त कर रहे हैं।

जिले की समस्त टीम भी इस अवसर पर उपस्थित रही और सभी ने मिलकर वृक्षारोपण किया। उपस्थित सदस्याओं ने मिलकर पार्क में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

नीलम गुप्ता ने बताया कि इस अभियान के माध्यम से महिलाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित करने और उन्हें पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हर महिला अपने परिवार में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

वृक्षारोपण के दौरान उपस्थित सभी सदस्यों ने पौधों की देखभाल और उनके संरक्षण की जिम्मेदारी ली। इस अवसर पर कई स्थानीय निवासियों ने भी भाग लिया और पौधे लगाए।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने इस बात पर जोर दिया कि वृक्षारोपण सिर्फ एक दिन का कार्य नहीं है, बल्कि इसे नियमित रूप से करना चाहिए और लगाए गए पौधों की देखभाल करनी चाहिए ताकि वे बड़े होकर पर्यावरण को समृद्ध कर सकें।

कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी ने भाजपा महिला मोर्चा के प्रयासों की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की इच्छा जताई। इस अभियान के माध्यम से समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया गया।


Viewing all articles
Browse latest Browse all 1617

Trending Articles