
गला घोंटकर पत्नी की हत्या, आरोपी पति फरार, 3 साल से नाते में रह रही थी महिला, चारपाई पर पड़ा मिला शव
रितिक मेहता
डूंगरपुर,स्मार्ट हलचल। 3 साल से नाते रह रही महिला की उसी के पति ने गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद से आरोपी पति फरार है। महिला का शव केलूपोश घर में चारपाई पर पड़ा हुआ मिला। शनिवार सुबह वारदात का पता लगने पर सनसनी फैल गई। कोतवाली पुलिस ने बांसवाड़ा से फोरेंसिक टीम को बुलाकर वारदात से जुड़े साक्ष्य जुटाएं। पुलिस आरोपी पति की तलाश में जुटी है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र में वीरपुर गांव की है। कोतवाली सीआई भगवानलाल ने बताया की आज सुबह सूचना मिली की बिलड़ी पंचायत भवन के पीछे वीरपुर गांव में एक महिला का शव उसके घर में खांट पर पड़ा है। इस पर सीआई समेत पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पहाड़ी पर स्थित एक मिट्टी से बने कच्चे घर में महिला का शव खाट पर पड़ा था। मृत महिला के अलावा घर में कोई नहीं था। साथ ही कहा की महिला का गला घोंटकर हत्या कर दी गई है, लेकिन मेडिकल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही हत्या कैसे हुई। इसकी सही जानकारी हो सकेगी। महिला के शरीर पर कुछ जगह हल्की चोंट के निशान भी है। पहचान होने के बाद पुलिस ने शव को हॉस्पिटल के मॉर्च्यूरी में रखवाया है। बांसवाड़ा से पहुंची फोरेंसिक टीम मौके से वारदात से जुड़े सबूत जुटाए हैं। पुलिस आरोपी पति की तलाश कर रही है। पुलिस की जांच में सामने आया कि मनोज उर्फ मनीष बामणिया महिला को करीब 3 साल पहले नाता करके लाया था, लेकिन गांव के लोगों को महिला के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी। मौके से मिले आधार कार्ड
से उसकी पहचान करने के प्रयास किए। महिला का
गोकुलपुरा में पीहर होने का पता लगा। पुलिस की सूचना
पर महिला की मां और भाई समेत गांव के लोग पहुंचे। मां और भाई ने महिला की पहचान सना (30) के रूप में की। मां ने ये भी बताया की सना की शादी ओडा गांव में करवाई थी, लेकिन सालभर बाद ही वह नाते चली गई थी। इसके बाद 3 साल से मनोज उर्फ मनीष के साथ
पत्नी की तरह नाते रह रही थी।