Quantcast
Viewing all articles
Browse latest Browse all 1617

अयोध्या में श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भगवामय हुआ महुवा

Image may be NSFW.
Clik here to view.

Shri Ramlala Pran Pratistha

निकाली विशाल 11000 कलशो की शोभायात्रा

महुवा (हर्ष अवस्थी) 20 जनवरी
स्मार्ट हलचल/22 जनवरी को अयोध्या में श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा को लेकर महुवा शहर मे आज शुक्रवार 20 जनवरी को ऐतिहासिक 11000 कलश की यात्रा एवं विशाल शोभायात्रा निकाली गई। महुवा विधायक राजेंद्र प्रधान के सहयोग से एवं श्री रामोत्सव सेवा समिति व बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद, गोपुत्र सेना, श्याम भक्त मंडल, तथा नगरपालिका महुवा सहित अनेक सामाजिक संगठनों के सहयोग एवं तत्वाधान में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठनों से जुडे हजारों महिला पुरुषों ने जय श्री राम के नारों से सयुंक्त रूप से विशाल कलश यात्रा निकाली। यात्रा ने पूरे शहर में एक भक्तिमय माहौल बना दिया।

यहां की श्री राम सेवा समिति के अनुसार कलश व शोभायात्रा श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में सबके आराध्य देव भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में महुवा में आज दिनांक 20 जनवरी शनिवार को दोपहर 12:00 बजे से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसको लेकर महुआ में चारों ओर घर घर भगवा ध्वज एवं पताकाओं से सजावट की गई एवं साथ ही पूरे महुवा नगर पालिका क्षेत्र में भगवान राम के जन्मोत्सव के पोस्टर, झल्लरो, स्वागत गेट, लाइट से नगर पालिका के मुख्य बाजार सहित संपूर्ण महुआ कस्बे के साथ आसपास के क्षेत्र को रंगारंग सजाया गया।

शोभायात्रा में लगभग 11000 महिलाओं के द्वारा विशाल कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा के साथ में भव्य सुंदर संजीव एवं विभिन्न झांकियां भी निकाली गई। बाजार सहित यात्रा मार्ग में अनेक सामाजिक संगठनों द्वारा जगह-जगह फूलों की बरसात की गई। कार्यक्रम के लिए महुवा नगर पालिका क्षेत्र को भगवा रंग से नगरपालिका प्रशासन द्वारा पूरे शहर को रंग दिया गया।

महुवा में कलश यात्रा के लिए प्रमुख रूप से चार स्थान रखे गए थे। पहली महिला कलश यात्रा माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर श्री कृष्ण गोपाल गौशाला किले के पास, दूसरी प्रेम रेजिडेंसी भरतपुर रोड, तीसरी जीबी स्कूल मंडावर रोड तथा चौथी राधा रानी मैरिज होम जयपुर रोड से डीजे एवं बैंड की धुन पर नाचते गाते, जय श्री राम के नारों सहित महिलाएं मंगलगीत गाते हुए सभी कलश यात्राओं का मिलन आदर्श विद्या मंदिर श्री कृष्ण गोपाल गौशाला महुआ पर हुआ। इसके बाद कलश यात्रा मुख्य बाजार, गणेश चौक, सराफा बाजार, सब्जी मंडी होते हुए कलश यात्रा का समापन प्रेम रेजिडेंसी महुवा में हुआ, जहां एक विशाल सभा आयोजित की गई।

सभा में संघ के विभाग प्रचारक मुकेश व परमानंद, महुआ विधायक राजेंद्र प्रधान सहित साधु संतों का उद्बोधन हुआ जिसमें रामलला एवं अयोध्या के इतिहास व संघर्ष पर प्रकाश डालते हुए 22 जनवरी को प्रत्येक घर में अयोध्या में होने वाले राम मंदिर के उद्घाटन समारोह को मनाते हुए दीपावली जैसा मनाने का आवाहन किया। वही कार्यक्रम के बाद प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया इस दौरान सैकड़ो गणमान्य नागरिकों सहित महिला एवं पुरुष इस कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान भामाशाह सतीश टूडीयाना द्वारा प्रसादी का वितरण कराया गया।

~ सामाजिक सौहार्द का भी दिया संदेश
कार्यक्रम में मुस्लिम समाज महुवा की तरफ से नगरपालिका पार्षद प्रतिनिधि आसिफ महुवा व समाज सेवी आबिद कुरैशी के नेतृत्व मे राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर निकाली गई शोभा यात्रा पर पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। इस दौरान आसिफ महुवा, आबिद कुरेशी, साकिर खान, फारुख सैफी, मोहसिन कुरेशी, अखिलेश खोकड़, इलियास, शमशेर पाटोली, शेर मोहम्मद आदि लोग मौजूद रहे।


Viewing all articles
Browse latest Browse all 1617

Trending Articles