Quantcast
Channel: Smart Halchal
Viewing all articles
Browse latest Browse all 1617

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर पुष्पांजलि दी

$
0
0

मुकेश खटीक
मंगरोप।भारतीय जनता पार्टी प्रदेश व जिला संगठन के निर्देशानुसार भाजपा मंडल मंगरोप ने स्वरूपगंज में भाजपा कार्यालय पर जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती को अंत्योदय दिवस के रूप में मनाया गया।मुख्य अतिथि पूर्व मंगरोप मंडल अध्यक्ष नाहर सिंह पुरावत,अध्यक्षता पूर्व मंडल अध्यक्ष राम प्रसाद लड्डा,कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री देवेंद्र सिंह चुण्डावत दर्री ने किया।इस मौके पर महिला मोर्चा प्रभारी गंगा रजक,रतनी देवी जाट,ईश्वर गाडरी,नानालाल गाडरी,बालकिशन कला,रामेश्वर लाल गाडरी,शांतिलाल लोढा,छगनलाल कीर,प्रहलाद रायका,दिनेश टेलर,टीपू सिंह आदि सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।इसी प्रकार गौ भक्त एवं मांडल विधायक उदय लाल भडाणा के नेतृत्व में बुधवार को भाजपा नेता अमर सिंह पुरावत के निर्देशन में गुवारडी कार्यालय पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित करके भाजपा महा सदस्यता दिवस के रूप में मनाया गया।पुरावत ने बताया की क्षेत्र में भाजपा महा सदस्यता अभियान कों निरंतर प्रगतिशील करते हुए हजारों की संख्या में सदस्य बनाए जाने का लक्ष्य रखा गया।इस मौके पर घनश्याम सिंह पुरावत,धन सिंह पुरावत,छोटू गुर्जर,किशनलाल गुर्जर,देवी लाल गुर्जर,बंटी गुर्जर,किशन डोई,सूर्या वैष्णव,कन्हैया लाल वैष्णव आदि मौजूद थे।


Viewing all articles
Browse latest Browse all 1617

Trending Articles