Quantcast
Channel: Smart Halchal
Viewing all articles
Browse latest Browse all 1617

हर्षोल्लास:कृष्ण जन्मोत्सव पर 13 प्रकार के चरित्र की जीवंत झांकियां बने नन्हे मुन्ने बालक,क्षेत्रवासियो को किया आकर्षित

$
0
0

बालको ने आकर्षक झांकियों का मनोरम दृश्य वर्णित किया

क्षेत्र में सैकड़ों बालक बालकृष्ण की वेशभूषा पहन कृष्ण रूप में सुशोभित दिखे

शाहपुरा@(किशन वैष्णव) सोमवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का पर्व क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर घरों में पालने सजाए गए। उसमें सजे हुए वस्त्रों में लड्डू गोपाल को विराजमान किया गया।पालना में झुलाकर भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप कान्हा की विधि-विधान से पूजा की गई।रोहणी नक्षत्र में आधी रात कृष्ण का जन्म होते ही चहुंओर बधाई गीत बजने लगे। इस साल कृष्ण जन्माष्टी पर सोमवार की रात द्वापर जैसे युग का महौल दिखाई दिया।सोमवार की रात नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की, हाथी घोड़ा पालकी के साथ जयघोष गुंजायमान हो उठा। आधी रात कन्हैया का जन्म होते ही घर-घर बधाई गीत बजने लगे। श्री कृष्ण के जयघोष से गांव गुंजायमान हो उठे।रात्रि 8 बजे से नन्हे मुन्ने बालको की मनोरम और आकर्षक झांकियां सझना शुरू हुआ जो देर रात 12 बजे तक रहा। खामोर के चारभुजा मंदिर प्रांगण में 13 प्रकार के चरित्र की सुंदर और आकर्षक मनोरम जीवंत झांकियां स्कूली बच्चों द्वारा सजाई गई।झांकियो में पांडव कोरव चौसर,कृष्ण सुदामा मिलन,द्रोपदी चीर हरण,कंश वध, परियों संग कृष्ण रास,बलराम कृष्ण,कृष्ण गोवर्धन पर्वत,बकासुर वध,राधा कृष्ण मनोरम स्वरूप,भागीरथ गंगा अहवान,कृष्ण गोपियां रास लीला,बर्बरीक कृष्ण,पूतना वध की आकर्षक जीवंत झांकियां देखने को मिली।वही कार्यक्रम से पूर्व बारिश आने से कृष्ण जन्मोत्सव का रंग फीका लगने लगा था लेकिन कार्यक्रम शुरू होते ही बारिश रुक गई जिससे क्षेत्रवासियो ने कृष्ण जन्मोत्सव का धूमधाम से आनंद लिया।वही नाइस एजुकेशनल एकेडमी की तरफ से चारभुजा प्रांगण में झांकियां सजाई गई जिनको ग्रामीणों ने खूब सराहा,छोटे छोटे नन्हे मुन्ने बालको ने अनेक प्रकार के जीवंत चरित्र को मनोरम झांकियो में दर्शाया गया।जिन झांकियो को देंखने गांव सहित आस पास के लोगो की भीड़ जुटी रही तथा छोटे छोटे बच्चो की इन भावनाओं और समर्पण को देखते हुए ग्रामीणों ने पारितोषिक भी प्रदान किया।वही क्षेत्र में घर घर में नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की पूजा अर्चना और जन्मोत्सव मनाया गया।तथा सैकड़ो छोटे छोटे बालक बालकृष्ण रूप में वेशभूषा पहन मंदिर पहुंचे।गांव में अनेक बालक भगवान कृष्ण की वेशभूषा पहनने और ललाट पर चंदन और कुमकुम तिलक से श्रृंगार स्वरूप में दिखे,गले में कंठी सहित सुंदर वेशभूषा में नजर आए।12 बजते ही भगवान श्रीचारभुजा नाथ मंदिर पर ग्रामीणों का तांता लग गया तथा बालकृष्ण के जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया,चारो ओर भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव के जयकारे और धार्मिक हर्षोल्लास दिखाई दिया।भगवान कृष्ण के बाल स्वरूप का पुजारी कन्हैया लाल पाराशर से सुंदर श्रृंगार किया।


Viewing all articles
Browse latest Browse all 1617

Trending Articles