Quantcast
Channel: Smart Halchal
Viewing all articles
Browse latest Browse all 1617

डूंगरपुर में तापमान में आई 3 डिग्री की गिरावट, लोगों को गर्मी और उमस से मिली राहत

$
0
0

रितिक मेहता
डूंगरपुर,स्मार्ट हलचल। शहर में बुधवार को सुबह से तेज गर्मी ओर उमस के बाद दोपहर में करीब पौन घंटे तेज बरसात हुई। इससे सड़कों पर पानी बहने लगा। पौन घंटे हुई झमाझम बारिश से तापमान में करीब 3 डिग्री तक की कमी आई है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।
डूंगरपुर में सुबह से ही तेज उमस का असर देखने को मिला। भीषण गर्मी से लोग बेहाल रहे। दोपहर में तापमान 33 डिग्री तक पहुंच गया। लोग पसीने से तरबतर रहे। दोपहर ढाई बजे अचानक मौसम का मिजाज बदला। आसमान में घनघोर काले बादल मंडराने लगे। इसके बाद दोपहर 3 बजे तक तेज बरसात शुरू हो गई। आसमान में बिजली कड़कने के साथ ही तेज बरसात हुई। इससे सड़कों पर पानी बहने लगा। वहीं, बरसाती नाले भी बहने लगे। लोग बरसात से बचने का प्रयास करते रहे।
कई दिनों बाद डूंगरपुर में हुई बरसात से लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं, पौन घंटे हुई झमाझम बारिश से तापमान में करीब 3 डिग्री तक की कमी आई है। डूंगरपुर शहर के साथ ही आसपास के गांवों में भी अच्छी बरसात हुई है। लोग अच्छी बारिश के साथ ही तालाब और बांधों के भरने की उम्मीद जता रहे हैं।


Viewing all articles
Browse latest Browse all 1617

Trending Articles